फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi defeats with dengue, the number of patients broken record of 15-year

डेंगू से हारी दिल्ली, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

Tue, 22 Sep 2015 03:50 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi defeats with dengue, the number of patients broken record of 15-year

दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो डेंगू मरीजों की संख्या ने सितंबर माह का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष-2010 और वर्ष-2013 के पूरे वर्ष के आंकड़े भले ही इस वर्ष के अभी तक की मरीजों की संख्या से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए थे।

विज्ञापन


लेकिन सितंबर माह में इतने मरीज कभी नहीं रिकॉर्ड किए गए। इस वर्ष अब तक डेंगू के 3791 मरीज रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते सप्ताह में डेंगू के 1919 मामले रिकॉर्ड किए गए, जबकि सितंबर माह में कुल 2960 मामले रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौतों के मामले में भी टूटा 8 साल का रिकॉर्ड

Delhi defeats with dengue, the number of patients broken record of 15-year

इस वर्ष 19 सितंबर-15 तक डेंगू मरीजों की संख्या 3791 पहुंच चुकी है। वहीं डेंगू मरीजों की मौत के मामले में आठ वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले वर्ष-2006 में डेंगू से 65 मरीजों की मौत हुई थी।


निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ एमसीडी में सबसे अधिक 1293 इसके बाद साउथ एमसीडी में 1074, ईस्ट में 393 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

एनडीएमसी इलाके में 105, दिल्ली कैंट में 19,  रेलवे के इलाके में 16, जबकि 294 मरीजों की पहचान नहीं की जा सकी, उत्तर प्रदेश से 96, हरियाणा से 36, अन्य दूसरे राज्यों से 110, जबकि 197 मरीजों ने अपना पता नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed