दिल्ली: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को लेकर सिसोदिया बोले- बंद करने में नहीं खोलने में रखते हैं यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह गैर-मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों से मिला। मैंने उन्हें बताया कि दिल्ली में कोई स्कूल बंद नहीं होगा और न ही दिल्ली नगर निगम को किसी स्कूल को बंद करने दिया जाएगा। दिल्ली सरकार स्कूल बंद करने में नहीं, स्कूल खोलने में यकीन रखती है।
आज सुबह ग़ैर-मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों से मिला. मैंने उन्हें बताया कि दिल्ली में कोई स्कूल बंद नहीं होगा और न ही दिल्ली नगर निगम को किसी स्कूल को बंद करने दिया जाएगा.
विज्ञापन
दिल्ली सरकार स्कूल बंद करने में नहीं, स्कूल खोलने में यक़ीन रखती है. pic.twitter.com/SLFqHit900— Manish Sisodia (@msisodia) October 18, 2019
इस दैरान उन्होंने कहा कि मैं इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों को कहना चाहता हूं कि आप निश्चिंत होकर अपने बच्चों को पढ़ाएं। ये तमाम स्कूल बीजेपी शासित नगर निगम के दायरे में आते हैं। सरकार नगर निगम को भी किसी स्कूल को बंद नहीं करने देगी।
मैं इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों को कहना चाहता हूँ कि आप निश्चिन्त होकर अपने बच्चों को पढ़ाएँ. ये तमाम स्कूल बीजेपी शासित नगर निगम के दायरे में आते है. सरकार नगर निगम को भी किसी स्कूल को बंद नहीं करने देगी.
— Manish Sisodia (@msisodia) October 18, 2019