फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi dead man stand from from pyre people shocked know what is the full story

अजब-गजब: मौत को छूकर वापस लौट आया बुजुर्ग, चिता पर लेटी लाश का कफन हटाया तो उड़ गए होश; जानें क्या है मामला 

Mon, 27 Dec 2021 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Dec 2021 05:18 PM IST
सार

परिवार वालों का कहना है कि सतीश भारद्वाज की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया था। सभी परिजनों को सूचना दी गई और उनके शरीर को श्मशान लाया गया, लेकिन लाश को अग्नि देने से पहले...

विज्ञापन
delhi dead man stand from from pyre people shocked know what is the full story
चिता पर जिंदा हो गया मुर्दा आदमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार को हैरतंगेज मामला सामने आया। यहां श्मशान घाट से एक मुर्दा वापस घर लौट आया। जानकारी के मुताबिक, टिकरी खुर्द गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग, सतीश भारद्वाज की रविवार सुबह 11 बजे मौत हो गई थी। मृतक के परिवार का दावा है कि जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया तो उनकी सांसे चल रही थीं और वे जिंदा थे। 
विज्ञापन


कफन हटाया तो उड़ गए होश 
परिवार वालों का कहना है कि सतीश भारद्वाज की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया था। सभी परिजनों को सूचना दी गई और उनके शरीर को श्मशान लाया गया, लेकिन लाश को अग्नि देने से पहले जब उनके चेहरे से  कफन हटाया गया तो सभी के होश उड़ गए। दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग कि सांसे चल रही थीं, वो धीरे धीरे आंखे खोल रहे थे। 
विज्ञापन


अस्तपाल लेकर दौड़े परिजन 
अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग को जिंदा पाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हो गया चमत्कार 
अस्तपाल पहुंचे बुजुर्ग ने चिता पर अचानक से आंख खोल दी। जब  अस्पताल में उनकी जांच की गई तो ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया। इसके अलावा हार्ट बीट व पल्स रेट भी सामान्य था। डॉक्टरों ने व्यक्ति को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed