फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi dabri man attacks 6 year old boy in front of mother sister to avenge father attack

बदले की आग में खौफनाक कदम: पिता का बदला लेने के लिए छह साल के मासूम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, देखती रह गईं मां-बहन

Sat, 21 May 2022 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 May 2022 11:41 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बच्चे की मां के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi dabri man attacks 6 year old boy in front of mother sister to avenge father attack
छह साल के बच्चे पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी से बदला लेने के लिए एक युवक ने उसके छह साल के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे का पिता अभी जेल में बंद है। बच्चे के सिर और आंख के पास चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। घायल बच्चे को लेकर बदहवास मां अस्पताल पहुंची। जहां बच्चे का इलाज करवाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की मां का आरोप है कि पुलिस के हल्के धारा में मामला दर्ज करने से आरोपी को जमानत मिल गई है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


घायल बच्चे की पहचान आनंद के रूप में हुई है। वह अपने पिता रामधानी, मां सुलेखा बहन निशा के साथ राजापुरी में रहता है। रामधानी राय साहब जैन के यहां हलवाई का काम करता है। उसके पड़ोस में कुशेश्वर भी हलवाई का काम करता है। सुलेखा ने बताया कि कारोबार को लेकर दोनों पक्षों के बीच अकसर झगड़ा होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर बेटे के साथ थी महिला, इसी दौरान आया युवक

पिछले महीने 18 अप्रैल को कुशेश्वर पर जानलेवा हमला हुआ। कुशेश्वर ने उसके पति रामधानी, भाई जय प्रकाश और ननदोई बाबूलाल पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
 
सुलेखा ने बताया कि 17 मई की रात वह अपने बेटे आनंद और बेटी निशा के साथ छत पर मौजूद थी। इसी दौरान कुशेश्वर का बेटा अशोक छत के रास्ते उसके छत पर आया और बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसी रास्ते से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे। वह बेटे को लेकर भागी और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

आरोपी ने उसके बेटे के सिर और आंख के पास हमला किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बच्चे की मां के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुलेखा ने आरोप लगाया कि मामूली धारा में मामला दर्ज किए जाने से आरोपी को अगले दिन जमानत मिल गई। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मामले में अतिरिक्त धारा जोड़ी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed