{"_id":"64f622d7f2f40260820b8123","slug":"delhi-crime-youth-crushed-to-death-with-a-brick-in-enmity-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से उतारा मौत के घाट: रंजिश में युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से उतारा मौत के घाट: रंजिश में युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी
Tue, 05 Sep 2023 12:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:03 AM IST
सार
मूलत: राजस्थान का रहने वाला शुभम परिवार के साथ ओम विहार में रहता था। परिवार में पिता गजेन्द्रपाल, मां व एक बहन है। शुभम अपने पिता के साथ प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। हमलावरों ने ईंट से वार कर शुभम को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिला के उत्तम नगर इलाके में एक ढाबा के पास युवक की ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ वहां गया हुआ था। वहां पर मौजूद हमलावरों से किसी बात पर लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि इनके बीच पहले से रंजिश चल रही थी। मृतक की शिनाख्त शुभम शर्मा (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मूलत: राजस्थान का रहने वाला शुभम परिवार के साथ ओम विहार में रहता था। परिवार में पिता गजेन्द्रपाल, मां व एक बहन है। शुभम अपने पिता के साथ प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। उसके चाचा गजानंद ने बताया कि रविवार देर रात शुभम अपने दोस्त विक्की के साथ पार्टी करने गया था। शुभम मेट्रो पिलर नंबर 714 के सामने एक ढाबा में बैठा हुआ था। खाने के दौरान उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। शुभम ने अपने चचेरे भाई रोहित को फोन कर बुला लिया। इसी दौरान हमलावर के 10-12 दोस्त वहां पहुंच गए और शुभम के साथ मारपीट करने लगे। हमलावर उसे पहली मंजिल से नीचे खींचकर लाए और उसके सिर में पत्थर से वार करने लगे। शुभम का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि देर रात पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तम नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रद्युमन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी की पहले से शुभम के साथ रंजिश थी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने किया प्रदर्शन
शुभम के चाचा गजानंद ने बताया कि घटना के बाद बिंदापुर व उत्तम नगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मामले की जांच में हो रही देरी को लेकर शुभम के परिवार वालों ने सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे के प्रदर्शन के बाद उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। उनका यह भी आरोप है कि घायल शुभम को कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।