फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Student injured in fight dies in hospital

Delhi Crime: झगड़े में घायल छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम, आठ-दस लड़कों ने कर दी थी 17 साल के तनुष की पिटाई

Sun, 24 Dec 2023 11:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:44 PM IST
सार

15 दिसंबर को स्कूल के आठ-दस छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी थी। उस समय प्राथमिक उपचार के बाद तनुष घर आ गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मारपीट और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Crime Student injured in fight dies in hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनपुरा में आठ दिन पहले हुए झगड़े में घायल तनुष (17) की तबीयत शनिवार तड़के अचानक बिगड़ गई। अचेतावस्था में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात को ही उसकी मौत हो गई। तनुष 12वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन


15 दिसंबर को स्कूल के आठ-दस छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी थी। उस समय प्राथमिक उपचार के बाद तनुष घर आ गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मारपीट और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तनुष परिवार के साथ गली नंबर-4, भजनपुरा में रहता था। परिवार में पिता जितेंद्र, मां उमा व बड़ी बहन है। जितेंद्र निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। तनुष भजनपुराक के जन कल्याण स्कूल में पढ़ता था। जितेंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को तनुष की स्कूल के कुछ लड़कों से बहस हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। 15 दिसंबर को तनुष स्कूल गया था। इस बीच शाम को छुट्टी के समय वह दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था। तनुष डी-ब्लॉक, गली नंबर-20 में पहुंचा तो स्कूल के ही छात्रों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह तनुष घर पहुंचा। परिजन उसे पास के डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला छात्रों से जुड़ा था, इसलिए परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे अचानक तनुष बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर होने का पता चला। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी यह हालत हुई है। बाद में उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed