फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Youth stabbed to death in Wazirabad

Delhi Crime: वजीराबाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी हुए फरार, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 Sep 2022 07:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Sep 2022 07:35 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस राहुल के दोस्त विशाल से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Delhi Crime News Youth stabbed to death in Wazirabad
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राहुल यादव (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


वारदात के समय राहुल अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस राहुल के दोस्त विशाल से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ झड़ौदा इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। राहुल निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह अपने दोस्त विशाल के साथ किसी काम से किंग्सवे कैंप गया था। शाम के समय दोनों पैदल वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही दोनों नाला रोड, वजीराबाद के पास पहुंचे तो अचानक दो युवकों ने राहुल को रोक लिया। एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ राहुल पर हमला कर दिया। विशाल ने राहुल को बचाने की खूब कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। राहुल की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed