फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Father was Physically abusing his daughter in Delhi

बेटी से शर्मनाक हरकत: अश्लील वीडियो दिखाकर पिता करता था गंदा काम, थाने पहुंच पत्नी ने बताई हैरान करने वाली ये बात

Tue, 03 May 2022 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 May 2022 10:55 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने थाने में पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बेटी से गंदी हरकत करता था। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Delhi Crime News Father was Physically abusing his daughter in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के मुंडका इलाके में एक महिला ने अपने पति पर बेटी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाने के बाद उसके बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुंडका इलाके में रहती है। उसकी 14 साल की बेटी है। सोमवार को मुंडका थाने में पति के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में उसने कहा कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसका पिता पिछले डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वह मोबाइल पर उसे अश्लील वीडियो दिखाता था और उसके बाद गंदी हरकतें करता है।

विज्ञापन

महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काउंसलर बुलाकर पीड़िता की काउंसलिंग कराई। उसके बयान पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed