'ये मकान बिकाऊ है': सीलमपुर में हत्या के बाद लगे पलायन के पोस्टर, सीएम रेखा बोलीं- परिवार के साथ न्याय होगा
दिल्ली के सीलमपुर में नाबालिग की हत्या के बाद लोगों में दहशत है। हिंदुओं के पलायन की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विस्तार
सीलमपुर में बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। वहीं, हत्या के बाद लोगों में दहशत है। हिंदुओं के पलायन की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों ने अपने घरों के बाहर ये मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं, गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतकर जाम लगा दिया और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मदद की गुहार लगाई है। प्रदर्शन में शामिल लोग दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में पर्चे दिख रहे हैं। जिस पर लिखा है कि हिंदू समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं।#WATCH | Locals in Delhi's Seelampur protest seeking justice after a 17-year-old boy was killed in the area last night. The Police have identified the deceased as Kunal.
विज्ञापन
Police say teams have been deployed to identify and apprehend the culprit; Investigation underway. pic.twitter.com/uvWF9LlGcEविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 18, 2025
जानकारी के मुताबिक, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस कुणाल के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।#WATCH | Delhi | Locals in Seelampur block a road in the area as they continue their protest against the murder of a 17-year-old boy, Kunal; Police officials are present here pic.twitter.com/zEFnoRJEgT
— ANI (@ANI) April 18, 2025
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि कुणाल न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां परवीन, तीन भाई व एक बहन है। पिता ऑटो चालक है। कुणाल एक दुकान पर काम करता था। गुरुवार शाम को कुणाल घर से दूध लेने के लिए निकला था। इस बीच जे ब्लॉक चौक पर चार-पांच लड़कों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। वारदात का पता चलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्पेंद्र कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी रेंज, दिल्ली ने कहा, 'कल शाम सीलमपुर के जे-ब्लॉक में एक 17-18 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। जांच जारी है। 2 लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ़्तारी जल्द की जाएगी। अगर किसी अन्य व्यक्ति का नाम सामने आता है, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
परिवार के साथ न्याय होगा: सीएम रेखा गुप्ता
इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।"
हम परिवार के साथ खड़े हैं: विधायक रवींद्र सिंह नेगी
पटपड़गंज विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, "हम अपराधियों को सजा दिलाएंगे। यहां जिस प्रकार का कारोबार चल रहा है हम उसे जड़ से खत्म करेंगे। प्रशासन अपना काम कर रही है। हम परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन और सरकार से पूरी मदद मिलेगी।"
यह भी पढ़ें: Delhi Encounter: नजफगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.