{"_id":"6801d33e0d23ffb6530f0513","slug":"police-arrested-a-criminal-after-an-encounter-in-najafgarh-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: नजफगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: नजफगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Fri, 18 Apr 2025 09:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:51 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश अक्षय जय विहार नाला रोड पर लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ मिला। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नजफगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान धरमपुर नजफगढ़ निवासी अक्षय के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश लूटपाट के एक मामले में वांछित था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश अक्षय जय विहार नाला रोड पर लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ मिला। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने 2 गोलियां चलाईं जबकि 3 गोलियां पुलिस की ओर से चलाई गई। बदमाश के खिलाफ लूटपाट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। 17 अप्रैल को लूटपाट के एक मामले में वह वांछित था।
विज्ञापन