{"_id":"62e9d8900bdbd960791b2053","slug":"delhi-crime-cab-driver-broke-youths-head-by-hitting-an-iron-rod-in-shahdara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: मामूली कहासुनी के बाद कैब चालक ने फोड़ा युवक का सिर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: मामूली कहासुनी के बाद कैब चालक ने फोड़ा युवक का सिर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 03 Aug 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 03 Aug 2022 07:43 AM IST
सार
आरोप है कि कैब चालक ने अचानक एक लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। इससे घायल युवक वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी कैब चालक फरार हो गया। मामला शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके का है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में मामूली कहासुनी से नाराज कैब चालक ने लोहे की रॉड मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। युवक के माता-पिता उसे नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहता है। इसके माता-पिता दोनों वकील हैं। उसे पिछले कुछ समय से नशे की लत लग गई थी। इसकी वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार है। परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं। कुछ दिनों से युवक ने गाजियाबाद में अपना कुछ काम शुरू किया है। शनिवार दोपहर को वह कैब में सवार होकर घर पहुंचा। कैब से सामान उतारने को लेकर उसकी चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि कैब चालक ने अचानक एक लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। इससे घायल युवक वहीं गिर गया। यह देखकर बालकनी में खड़ी उसकी मां ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी कैब चालक फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को युवक की मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन