फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi court issues notice to AAP MLA and wife

Delhi: स्कूल की प्रधानाचार्य पर हमला और मारपीट करने का मामला, अदालत ने आप विधायक समेत पत्नी को जारी किया नोटिस

Thu, 17 Aug 2023 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 07:52 PM IST
सार

याची का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने दोनों को कैद की अपेक्षा नेक चाल चलनी पर रिहा करने का फैसला देते समय आरोपियों के व्यवहार पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। 

विज्ञापन
Delhi court issues notice to AAP MLA and wife
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य पर हमला और मारपीट के मामले में सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान और पत्नी को शांति बनाए रखने व अच्छा व्यवहार करने की शर्त पर रिहा करने के फैसले को चुनौती दी गई है। अदालत ने विधायक व पत्नी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


राउज एवन्यू अदालत की विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने दोनों को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों ने याचिका स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 31 अगस्त तय की है। याची का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने दोनों को कैद की अपेक्षा नेक चाल चलनी पर रिहा करने का फैसला देते समय आरोपियों के व्यवहार पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। 

विज्ञापन


दोनों को हमले के मामले में अप्रैल में दोषी ठहराया गया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत ने आदेश दिया था कि दोषियों को ज़मानत के साथ बांड भरने, बुलाए जाने पर उपस्थित होने, सजा प्राप्त करने, शांति बनाए रखने और अच्छा व्यवहार करने पर रिहा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed