{"_id":"6b03f8bbcde1912e7f0dba90","slug":"delhi-court-issues-non-bailable-warrant-against-dhruv-rathee-in-2018-defamation-case-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 मानहानि मामले में कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 मानहानि मामले में कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी
Mon, 23 Nov 2026 01:56 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:56 PM IST
सार
कोर्ट ने राठी के बार-बार सुनवाई में पेश न होने पर यह गैर-जमानती वारंट जारी किया है।इससे पहले दो अन्य वारंट भी जारी किए गए थे। यह कार्रवाई विकास पांडे की ओर से दायर की गई एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए की गई है।
विज्ञापन
ध्रुव राठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 2018 के एक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अदालत के समक्ष पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया है। कोर्ट ने राठी के बार-बार सुनवाई में पेश न होने पर यह गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले दो अन्य वारंट भी जारी किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
साल 2018 में विकास पांडे ने ध्रुव राठी के खिलाफ यह मामला तब दर्ज कराया था, जब राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके बारे में एक वीडियो अपलोड किया था। इस मामले में पहली बार जुलाई 2019 में ध्रुव राठी के खिलाफ समन जारी किया गया था। बीते महीने अक्तूबर में कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट को बताया गया था कि नोटिस तामील कराने पहुंचने पर उनका ठिकाना बंद मिला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भारत आए थे। उन्होंने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसके बाद 10 अक्तूबर को आंदोलन में शामिल होने के लिए राठी दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, गुरुग्राम के घर से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
कौन हैं ध्रुव राठी
ध्रुव राठी मशहूर यूट्यूबर हैं। एक यूट्यूब चैनल पर उनके 3.33 करोड़ से सब्सक्राइबर हैं। ध्रुव राठी सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। वह अक्सर अपनी इन्हीं वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। कुछ लोग उनपर एकतरफा वीडियो बनाने का भी आरोप लगाते हैं।
