{"_id":"5d2d649b8ebc3e6cfc5d76f9","slug":"delhi-court-grants-bail-to-cm-kejriwal-deputy-cm-sisodia-in-vijender-gupta-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, ये है मामला
Tue, 16 Jul 2019 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 16 Jul 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर मानहानि याचिका मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। अदालत ने दोनों को 10 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने केजरीवाल और सिसोदिया के कोर्ट में पेश होने पर दोनों नेताओं को 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आप प्रवक्ता आतिशी पर आरोप लगाया था कि वह भाजपा की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दिल्ली के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में हटा दिया गया है। इसी के बाद भाजपा ने यह मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था।
Next date of hearing in the defamation suit filed by Delhi BJP leader Vijender Gupta against Delhi CM Arvind Kejriwal and Dy CM Manish Sisodia is July 25. https://t.co/OAj7ckEO6X
— ANI (@ANI) July 16, 2019
क्या है विजेंद्र गुप्ता का मामला
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता पर केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने ये आरोप ट्वीट कर लगाए थे। इस पर विजेंदर गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया से पहले माफी की मांग की और फिर मानहानि का केस कर दिया। गुप्ता का कहना था कि केजरीवाल के ऐसे बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है।