{"_id":"5cc7e4e9bdec2207476e1706","slug":"delhi-court-directs-to-appear-cm-kejriwal-atishi-aap-mp-sushil-kumar-gupta-to-appear-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः केजरीवाल-आतिशी समेत आप के 3 नेताओं को कोर्ट में पेशी का आदेश, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः केजरीवाल-आतिशी समेत आप के 3 नेताओं को कोर्ट में पेशी का आदेश, ये है मामला
Tue, 30 Apr 2019 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं को 7 जून को पेश होने का आदेश जारी किया है।
अदालत ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
इन तीनों नेताओं को अदालत में मंगलवार(30 अप्रैल) को पेश होना था। लेकिन आज सुनवाई के दौरान इनके वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि चुनावी व्यस्तताओं के चलते ये अदालत में पेश नहीं हो सकते।
विज्ञापन
इन नेताओं के वकीलों की बात सुनकर कोर्ट ने इन्हें आज पेशी से छूट देते हुए 7 जून को अदालत में पेश होने को कहा है।