फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Couple committed suicide, Got a suicide note from the room

दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ऐसा सच पुलिस भी हैरान

Sun, 29 Jul 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi Couple committed suicide, Got a suicide note from the room
मृतक दंपति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस भी सुसाइड नोट पढ़कर हैरान है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान होकर दंपती ने अलग-अलग कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। शवों की शिनाख्त दीपक (40) और ममता (28) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना से पहले दीपक अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में रहने वाली उनकी मौसी के घर छोड़ आया था। पुलिस को दंपती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी का जिक्र कर मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड निवासी दीपक परिवार के साथ 140/4, तुगलकाबाद विस्तार, गोविंदपुरी में रहते थे। 

परिवार में पत्नी ममता के अलावा बेटा दिव्यांश (11) और बेटी तीस्ता (8) है। दीपक ओखला इलाके में एक नामी एसी की कंपनी में नौकरी करते थे। दीपक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद तीन माह पूर्व ही दीपक ने ममता से शादी कर लिया था। 

दिव्यांश और तीस्ता दीपक की पहली पत्नी के बच्चे हैं। गत 19 अगस्त 2017 को दीपक की पहली पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। शनिवार शाम को दीपक अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में रहने वाली उनकी मौसी के घर छोड़कर आया था। 

इधर, रविवार दोपहर तक जब दीपक के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने खटखटाया। काई आवाज नहीं आने पर रोशनदान से झांकने पर पड़ोसियों ने देखा कि दीपक फंदे से लटका है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अलग-अलग कमरों से दीपक और ममता के शव पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस आशंका है कि आर्थिक तंगी के कारण दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। 

वहीं दीपक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि करीब 16 साल पहले दीपक नौकरी के लिए दिल्ली आया था। यहां आने के बाद वह किराए के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed