फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coronavirus Cases: Satyendar Jain Says Daily Cases to Cross 10,000 Today, It Is Starting Of Fifth Wave In Delhi

Delhi Covid Update: एक ही दिन में कोरोना के मामले दोगुने, आज 10 हजार लोगों के संक्रमित होने की आशंका

Wed, 05 Jan 2022 12:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Jan 2022 12:52 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इन हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वो अपने कोविड बेड की क्षमता को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर लें।

विज्ञापन
Delhi Coronavirus Cases: Satyendar Jain Says Daily Cases to Cross 10,000 Today, It Is Starting Of Fifth Wave In Delhi
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे और बुधवार को भी यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। यह बात कही है दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने। उन्होंने बुधवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना के हालातों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज दिल्ली में 10 हजार नए कोरोना के मामले आ सकते हैं। इसी के साथ दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10 प्रतिशत पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे मामले यह साफ करते हैं कि देश में तीसरी लहर आ चुकी है और दिल्ली में पांचवीं लहर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इन हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वो अपने कोविड बेड की क्षमता को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर लें। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में सिर्फ दो प्रतिशत बेड ही भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 दिल्ली में कोरोना की पांचवीं लहर शुरू, पीक का इंतजार: स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली में हर दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकारा है कि राजधानी में अब कोरोना की पांचवीं लहर शुरू हुई है। साल 2020 में तीन बार कोरोना महामारी की लहर आई थी जबकि पिछले वर्ष अप्रैल से मई के बीच चौथी लहर दर्ज की गई थी। अब बीते 28 दिसंबर से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे पांचवीं लहर के तौर पर देखना शुरू कर दिया है।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर से दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई गई है। तब से लेकर 31 दिसंबर के बीच कुल 655 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें 332 सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। जबकि बाकी सैंपल में डेल्टा और अन्य वैरिएंट पाए गए हैं। 30 से 31 दिसंबर के बीच 187 में से 152 सैंपल में ओमिक्रॉन मिला था। वहीं 21 से 28 दिसंबर के बीच 468 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई थी जिनमें से 180 सैंपल में ओमिक्रॉन पाया गया। इस दौरान 147 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट भी मिला था।



नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर से राजधानी में दैनिक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन 28 दिसंबर के बाद इनकी संख्या में काफी वृद्घि दर्ज की गई है। 28 दिसंबर के बाद ही राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर में रोजाना एक से दो फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में यह संक्रमण की नई लहर है। फिलहाल इस लहर का पीक कब तक आएगा? यह अगले एक से दो सप्ताह बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की संख्या पैनिक कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर हालात इतने गंभीर नहीं हैं। लोगों में हल्के लक्षण मिल रहे हैं। वहीं काफी लोगों में लक्षण तक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed