{"_id":"5ef747cf8ebc3e42b9253a29","slug":"delhi-corona-patients-relatives-will-be-able-to-stay-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अस्पताल में रह सकेंगे कोरोना मरीजों के तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अस्पताल में रह सकेंगे कोरोना मरीजों के तीमारदार
Sat, 27 Jun 2020 06:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली का अस्पताल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सभी कोविड अस्पतालों में अब कोरोना मरीजों के तीमारदारों के रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। मरीज का जो भी परिजन अस्पताल में रहने का इच्छुक होगा। उसे इसकी इजाजत दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने इस बाबत शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, कोरोना मरीज की इच्छा पर एक तीमारदार अस्पताल में रह सकेगा।
हालांकि, तीमारदार केवल उसी स्थान पर रह सकेंगे, जहां पर अस्पताल प्रशासन उनसे रुकने के लिए कहेगा। साथ ही सभी अस्पतालों को अपने यहां एक हेल्प डेस्क बनाना होगा, ताकि परिजन मरीजों के बारे में जानकारी ले सकें। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को यह नियम लागू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सचिव नेे सभी कोविड अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को यह आदेश जारी किया है।