{"_id":"43c096c3af9e927781b723f05efe6100","slug":"delhi-cops-shops-for-sticks-to-beat-porn-websites-hindi-news-pt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की 'स्पेशल छड़ी' रखेगी पॉर्न पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की 'स्पेशल छड़ी' रखेगी पॉर्न पर नजर
Updated Wed, 27 Jan 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
पॉर्न वेबसाइटों से बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस अब छड़ियां खरीद रही है। आपको ये बात जरूर अजीब लगी होगी कि पॉर्न वेबसाइटों से निपटने के लिए छड़ियां किस तरह मददगार होंगी, लेकिन सच यही है।
विज्ञापन
दरअसल अब दिल्ली पुलिस पॉर्न वेबसाइटों के सफाए के लिए एक ऐसा यूएसबी डिवाइस खरीद रही है जिसमें ऐसा सॉफ्टवेयर होगा जो डीलीट किए गए अश्लील कंटेंट को वापस ला सकेगा।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि ये डिवाइस साइबर क्राइम से लड़ने में सहायता करेगा। इस छड़ी की मदद से पुलिस वाले अपराधियों की प्रवृत्ति को जानेंगे कि कैसे वो लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि इस डिवाइस की मदद से पुलिस को इस बात की भी जानकारी हो जाएगी कि किस कंप्यूटर में अश्लील कंटेंट था चाहे उन्हें डिलीट ही क्यों न कर दिया गया हो। फिर वो कंटेंट फोटो, वीडियो या चैट कुछ भी हो।
ये छड़ी सीक्रेट मिशन में ऐसे करेगी काम
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस, साइबर क्राइम को रोकने के लिए जिस छड़ी को खरीदने की बात कर रही है उससे कंप्यूटरों पर चेहरे, मांसपेशियां, शेप्स और कर्व्स को डिटेक्ट करने के साथ ही उनका विश्लेषण भी किया जा सकता है और ये डिवाइस इस बात का कोई सबूत भी नहीं छोड़ते।
इसका सबसे बड़ा फायदा उस समय सामने आता है जब पुलिस किसी सीक्रेट मिशन पर काम कर रही हो चाहती हो कि उसकी जांच के बारे में किसी को पता न चले तो वो इस डिवाइस का इस्तेमाल करेगी। जैसे कि हनीट्रैप की जांच जैसा गंभीर और गोपनीय मामला।
इसका सबसे बड़ा फायदा उस समय सामने आता है जब पुलिस किसी सीक्रेट मिशन पर काम कर रही हो चाहती हो कि उसकी जांच के बारे में किसी को पता न चले तो वो इस डिवाइस का इस्तेमाल करेगी। जैसे कि हनीट्रैप की जांच जैसा गंभीर और गोपनीय मामला।
इस डिवाइस को पाने के लिए बस तीन महीने का इंतजार है। उसके बाद दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम से अच्छे से निपट सकेगी। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल विभाग का कहना है कि वो अब विभाग रिवैंप होगा। इसके लिए पुलिस को नए गैजेट्स और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वो भी पश्मिमी देशों के साइबर सेलों की तरह काम कर सके।