{"_id":"5bc19ce3bdec2269637c112b","slug":"delhi-cop-doing-sunanda-pushkar-case-investigation-allegedly-involve-in-abetting-to-suicide-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर लगा युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर लगा युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
delhi police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रहा एक अधिकारी बड़े मामले में फंस गया है। उस पर आरोप हैं कि उसने एक शख्स को आत्महत्या के लिए उकसाया है। आरोपी जांच अधिकारी का नाम वीकेपीएस यादव है।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में शुक्रवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली और उसे उकसाने का आरोप वीकेपीएस यादव पर लगा है। यादव कोटला मुबारकपुर के एसएचओ हैं। आरोप है कि युवक ने आत्महत्या से पहले घर की दीवार पर लिखा था, 'एसएचओ वीकेपीएस यादव ने केस बनाया, मेरी मौत का जिम्मेदार वही है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीती रात करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाले 26 साल के सुदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच का जिम्मा एक दूसरे अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
मौका-ए-वारदात का जायजा लेने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और कमरे से तमाम सबूत इकट्ठा किए। दीवार की लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी।