अजय माकन ने दी दलित कांग्रेसी कार्यकर्ता को गाली, थाने पहुंचा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कांग्रेसी नेता धरमपाल नटखट ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उसे गाली दी। इसको लेकर धरमपाल ने दिल्ली के 10 जनपथ थाने में अजय माकन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
धरमपाल नटखट का कहना है कि वो राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा था, जहां माकन ने उसे गाली दी। धरमपाल ने बताया कि उसने राहुल गांधी को मिलकर उन्हें बताया कि पिछले दिनों उसके बेटे की मृत्यु हो गई और कोई उसके घर नहीं पहुंचा।
इस पर राहुल गांधी ने अजय माकन से धरमपाल के घर जाने को कहा। धरमपाल का दावा है कि इसके बाद ही अजय माकन ने उसे अपशब्द और गालियां देनी शुरु कर दीं।
'मैं दलित हूं इसलिए अजय माकन ने मेरे साथ ऐसा किया?'
अजय माकन के इस बर्ताव पर धरमपाल का सवाल है कि आखिर उसकी गलती क्या है जो अजय माकन ने ऐसा किया। वो पूछता है कि मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हूं और दलित हूं क्या इसीलिए माकन ने मेरे साथ ऐसा किया?
वहीं इस घटना के बारे में जब जयराम रमेश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच की बात है, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा।
दूसरी तरफ बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस की संस्कृति है। वो किस तरह अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार करते हैं और उन्हें अपना गुलाम समझते हैं।