{"_id":"5e189df28ebc3e880833a456","slug":"delhi-congress-launches-campaign-seeking-public-opinion-for-party-manifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी घोषणापत्र के लिए जनता से राय मांग शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी घोषणापत्र के लिए जनता से राय मांग शुरू किया अभियान
Fri, 10 Jan 2020 09:23 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कांग्रेस ने आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम 'दिल्ली के दिल की बात कांग्रेस के साथ' रखा गया है।
अभियान को पार्टी नेता शशि थरूर और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा और कई अन्य नेताओं ने लांच किया है। इस दौरान शशि थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किया जाने वाली प्रक्रिया दोतरफा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में लोगों की जरूरतों को दर्शाया जाना चाहिए।

उम्मीदवार की खूबियों और कमजोरियों पर बात होगी, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी बैठक
वहीं दिल्ली चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए राजीव सातव की अध्यक्षता गठित कांग्रेस की तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी शनिवार को पहली बार बैठक करने जा रही है। कमेटी अभी तक मिले आवेदनों पर चर्चा करेगी। इस दौरान उम्मीदवार की खूबियों व कमजोरियों पर बात होगी। संभव है कि कमेटी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तय भी कर ले।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पहली लिस्ट में करीब 35 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें अनुभवी व पुराने कांग्रेसी दिग्गजों को प्राथमिकता की जाएगी। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व विधायकों व पार्षदों के नाम होंगे, जबकि दूसरी लिस्ट में युवा व जुझारू नेताओं के नाम को पार्टी तरजीह देगी। अपनी मजबूत दमदारी दिखाने के लिए संभावित उम्मीदवारों में से कई अपने-अपने इलाके में उतर गए हैं। अलग-अलग माध्यमों के जरिये वह मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों का नाम तय होने के बाद पार्टी आलाकमान उस पर अपनी रजामंदी देगा। इसके बाद इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि अगले एक हफ्ते में उम्मीदवार मैदान में उतार दिए जाएं, जिससे पार्टी के प्रचार अभियान को तेज किया जा सके।