फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta meets PM Narendra Modi at his residence in Delhi

Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिली थीं सीएम

Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta meets PM Narendra Modi at his residence in Delhi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात - फोटो : Delhi BJP

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। बता दें कि शपथ लेने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने बदहाल सड़कों और जल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

टूटी सड़कों की समस्या जल्द होगी दूर
शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान टूटी सड़कों के साथ ही विभाग की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि टूटी सड़कों की समस्या जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई है। साथ ही यदि इसमें फंड की कमी है तो उसे भी किया जाएगा।

विज्ञापन


न हो गंदे पानी की सप्लाई, अधिकारी रखें नजर : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अब पुराने ढर्रे पर काम नहीं होगा। किसी भी सूरत में गंदे पानी की आपूर्ति न हो। खासकर समर एक्शन प्लान में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में गर्मी के दौरान पानी की कोई समस्या न हो। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि समर एक्शन प्लान में पूरी तरह से बदलाव हो, ताकि जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ की जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत को किसी भी हाल में टाला जाए और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने गंदे पानी की आपूर्ति होने की समस्या पर भी कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। उन्होंने जल बोर्ड को निर्देशित किया कि पानी की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि लोगों को साफ और शुद्ध जल मिल सके। साथ ही, पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास के लिए तीन बंगलों का चयन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के लिए तीन बंगलों का चयन किया है। इनमें से दो बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर हैं, जबकि तीसरा सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर है। सीएम अपने हिसाब से उपयुक्त बंगले को अंतिम रूप देने के लिए दौरा कर सकती हैं। अंतिम रूप दिए गए बंगले को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के माध्यम से मंजूरी दी जाएगी और आवंटित किया जाएगा। बता दें कि जिस बंगले में केजरीवाल रहे थे। उसे भाजपा ने शीश महल करार दिया गया था। बृहस्पतिवार को सीएम रेखा ने कहा था कि वे शीशमहल में नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed