फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta meets people as a large number of them gather outside her residence to greet her

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता के घर समर्थकों की भीड़, बधाई देने वालों का लगा तांता; CM के साथ सेल्फी ले रहे समर्थक

Sat, 22 Feb 2025 08:55 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Feb 2025 08:55 AM IST
सार

सीएम के घर के बार काफी संख्या में समर्थक पहुंच रहे हैं, उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। आज भी काफी संख्या में लोग सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta meets people as a large number of them gather outside her residence to greet her
सीएम रेखा गुप्ता के संग सेल्फी लेते समर्थक - फोटो : ani

विस्तार

गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीएम के घर के बार काफी संख्या में समर्थक पहुंच रहे हैं, उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। आज भी काफी संख्या में लोग सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन

उधर, दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार योजना की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की पहचान, उनके पंजीकरण और 2500 रुपये की रकम उनके खातों में डालने सरीखे मसलों पर चर्चा होगी। इसमें योजना को लागू करने के समय पर भी विचार होगा। अधिकारी बताते हैं कि बैठक में तय हो सकेगा कि जमीनी स्तर पर योजना को किस तरह लागू करना है।

युद्ध स्तर पर हो रही यमुना की सफाई
दिल्ली की नई सरकार के सबसे प्रमुख कामों में यमुना की सफाई प्राथमिकता में है। नदी की सफाई के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्ययोजना भी बना ली गई। शुरुआती तौर पर मशीनों से कचरों की सफाई भी शुरू हो गई है। वहीं सरकार का कहना है कि इस साल छठ महापर्व में श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर साफ-सफाई के लिए काम शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर यमुना की सफाई पर प्रधानमंत्री कार्यालय भी निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed