फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta has called a meeting with PWD, Jal Board officials today

एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता: PWD, जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई, टूटी सड़कों सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Fri, 21 Feb 2025 10:18 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को समर्थकों से मुलाकात के दौरान आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta has called a meeting with PWD, Jal Board officials today
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया। इनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन


सीएम बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को समर्थकों से मुलाकात के दौरान आभार व्यक्त किया और कहा कि दिल्ली सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी गई, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक दिया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से बातचीत भी की। आज सुबह शालीमार बाग स्थित उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के नए सीएम ने कहा, "कल कैबिनेट की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। यह योजना जल्द ही सार्वजनिक होगी। आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है। हम सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं समाप्त
उधर, दिल्ली की नवगठित सरकार ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दीं। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार सेवा विभाग ने एक आदेश जारी कर इसकी सूचना दी है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी सीएम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जाएंगी। उसके बाद सीएम एक बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से और शाम को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी।।

आयुष्मान योजना को दिल्ली में हरी झंडी
दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार रात आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे आप सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवालों को मिलेगी। मंजूरी के बाद योजना लागू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका मसौदा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता के मुताबिक, बैठक में आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी 14 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। विधानसभा की पहली बैठक में इसे सदन में रखा जाएगा। अभी विधानसभा की बैठक बुलाने की तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी। अगली कैबिनेट में इसकी तारीख तय कर ली जाएगी।

महिला सम्मान योजना पर चर्चा
सीएम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पहली कैबिनेट में योजना लागू किए जाने से जुड़े सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार है और एजेंडा हमारा है। वह हमें काम करने दें। उन्हें हमें बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक कर जल्दी पूरा करेंगे।

आतिशी का कैबिनेट बैठक पर तंज
कैबिनेट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि वह पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना लागू करेगी। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं कि 2500 की योजना लागू होगी, लेकिन दुख की बात यह है कि सरकार बनने के पहले दिन भाजपा ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए। पहली बैठक में महिला सम्मान योजना पास नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि पहली बैठक में योजना क्यों लागू नहीं हुई। ऐसा लगता है कि दिल्लीवालों को पहले दिन से धोखा देने का भाजपा ने मन बना रखा है।

AAP को हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं: सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल AAP ने राज किया, अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया वे एक दिन में हम पर उंगली उठाएंगे? ये हम हैं जिन्होंने पहले दिन शपथ लेते ही, कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी। इन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है दिल्ली की चिंता अब हम करेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed