दिल्ली: खराब होती वायु गुणवत्ता पर केजरीवाल बोले- बाहर से आ रही धुंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में खराब होती हवा की गुणवत्ता पर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार महीने से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में थी।
उन्होंने कहा कि बाहर से आ रही धुंध के कारण प्रदूषण में फिर से इजाफा हुआ है। सभी राज्यों की सरकार से अनुरोध है वे इसका समाधान निकाले। शोध और मीडिया रिपोर्ट्स यह बता रही है कि राज्य में प्रदूषण के स्तरों में अक्तूबर आखिरी सप्ताह और नंबर के बीच में इजाफा होगा।
Delhi CM:In the last 4 months Delhi's air quality has been in 'Good' category.The smoke coming from outside is increasing pollution levels again.Request all state govts to also take measures.Researches&media reports state pollution levels to increase from last week-Oct to mid-Nov pic.twitter.com/1lsj95Cc2u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 14, 2019
बता दें कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कस पाने का असर इस बार भी वायु गुणवत्ता पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में तो वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी दर्ज की ही गई, लेकिन पंजाब और हरियाणा के शहर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अक्तूबर के बाद हालात और ज्यादा खराब होंगे, क्योंकि इस दौरान ही पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। हालांकि पंजाब के अधिकारियों का कहना है कि पराली जलाने पर नियंत्रण किया जा रहा है और इसका कुल आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहेगा।