फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal press conference on corona virus fight kota student to return on 2 may plasma therapy and other things

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- कोटा भेजी गई हैं बसें, कल लौट आएंगे छात्र

Fri, 01 May 2020 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm kejriwal press conference on corona virus fight kota student to return on 2 may plasma therapy and other things
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियों, प्लाज्मा थेरेपी और कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को वापस लाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि कोटा में बसें भेज दी गई हैं, कल दिल्ली के सभी छात्र वहां से लौट आएंगे।

विज्ञापन


टेस्टिंग के औसत में दिल्ली बेहतरः केजरीवाल
केजरीवाल ने दिल्ली में टेस्टिंग के बारे बताया कि दिल्ली की प्रति 10 लाख जनता में 2300 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 500 का है। इसी वजह से यहां मरीज ज्यादा आ रहे हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना के 3500 केस सामने आए हैं, खुशी की बात यह है कि 1100 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए और सभी अपना प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


प्लाज्मा थेरेपी पर क्या बोले केजरीवाल
प्लाज्मा थेरेपी को लेकर उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में जिस पहले मरीज को प्लाज्मा थेरेपी मिली थी वो कल ठीक होकर अपने घर चला गया। उस मरीज की हालत काफी गंभीर थी। प्लाज्मा थेरेपी के नतीजे अंतिम नहीं हैं, हम अभी ट्रायल कर रहे हैं। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल पूरे जोर शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने मिलेगा दोगुना राशन
केजरीवाल ने राशन के बारे में बताया कि दिल्ली सरकार इस महीने दोगुना राशन देगी। कोरोना संकट में सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है। हम उनकी पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान की किट के साथ दोगुना राशन दे रहे हैं। दिल्ली सरकार अब प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन देगी।

कोटा भेजी गईं बसें
केजरीवाल ने कहा, कोटा में जो हमारे बच्चे हैं उनके लगातार फोन आते थे कि हमें यहां से निकालिए। केंद्र सरकार की इजाजत के बाद आज हमनें 40 बसें कोटा भेज दी हैं और उम्मीद है कल तक वो वापस अपने घर आ जाएंगे। मेरी सभी बच्चों से अपील है कि वह अपने घर पर 14 दिन होम क्वारंटीन रहें। इससे घर परिवार के लोग सुरक्षित रहेंगे।


दूसरे राज्यों में मजदूरों को भेजने की योजना अभी तक नहीं बनी 
दूसरे राज्यों के मजदूरों को वापस भेजने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो केजरीवाल ने कहा, मेरे पास कई लोगों के फोन आते हैं कि यूपी, बिहार के जो लोग घर जाना चाहते हैं उनके लिए क्या व्यवस्था है?  मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरी सभी राज्य सरकारों से बात चल रही है, जो भी फैसला होगा आप सब को बताया जाएगा। लेकिन इस समय कोई जल्दबाजी न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed