केजरीवाल ने जारी की 'मोदी के चमचों' की लिस्ट, एक बड़े पत्रकार भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने शनिवार किए एक ट्वीट में कहा, "मोदी जी ने भी चुन-चुन के चमचों की फ़ौज जमा की है। गजेंद्र चौहान, चेतन चौहान, पहलाज निहलानी, अरणब गोस्वामी और स्मृति इरानी।"
अरणब गोस्वामी के नाम से संचालित एक फ़र्ज़ी अकाउंट से केजरीवाल को जवाब दिया गया, "आपका एक आशुतोष उन सब पर भारी है।"
वहीं किंशू कुमार ने केजरीवाल को हिदायत देते हुए लिखा, "श्री केजरीवाल जैसी भाषा का इस्तेमाल आप ट्वीट में करते हैं वो बताता है कि आप कैसे परिवार से हैं और आपके परिजनों ने आपको क्या सिखाया है। "
Modi ji ne bhi chun chun ke chamchon ki fauj jama ki h- Gajendra Chauhan, chetan chauhan, pahlaj nihalani, arnab goswami, smriti irani
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2016
रितिका झा ने दिया केजरीवाल को जवाब
केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में रितिका झा ने लिखा, "कितने शर्म की बात है। एक केंद्र शाषित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी को चमचों की फ़ौज में गिन रहा है. ये बेईमान आचरण है।"
वहीं राजीव हेगड़े ने लिखा, "केजरीवाल जी आपको क्या हो गया है? आलोचना में भी मर्यादा बनाए रखिए, आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. लेकिन आप तो स्कूल के बच्चों जैसे ट्वीट कर रहे हैं।"
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान निफ़्ट का नया निदेशक बनाया गया है। इससे पहले गजेंद्र चौहान को भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान का निदेशक बनाए जाने पर विवाद हुआ था।
Sir, why didn't you tag @smritiirani ma'am?
— Ritika Jha (@RitikaSpeaks) June 18, 2016
Oh, my bad. I forgot that you're incapable of having any logical debate. https://t.co/DpT3ZuSZSa
'स्वयं को मोदी का चमचा कह चुके हैं निहलानी'
केजरीवाल ने जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा कहा है उनमें चर्चित टीवी पत्रकार अरणब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी नाम लिया है।