{"_id":"61dd3c58653a7b142e760fb6","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-visits-lnjp-hospital-sees-covid-preparations-says-no-lockdown-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने किया एलएनजेपी अस्पताल का दौरा, बोले- नहीं लगेगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने किया एलएनजेपी अस्पताल का दौरा, बोले- नहीं लगेगा लॉकडाउन
Tue, 11 Jan 2022 01:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:44 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने किया एलएनजेपी अस्पताल का दौरा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में किस तरह की तैयारी है इसे देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने कोरोना से जुड़ी सभी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि आज दोपहर मैंने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया और कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। यह देश का बेहतरीन अस्पताल है और अब तक 22 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर चुका है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में 22 हजार कोविड केस 24-25 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ आए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया कि घबराएं नहीं हम लॉकडाउन न नहीं लगाने जा रहे। डीडीएमए की बैठक में हमने केंद्र सरकार से अपील की है कि दिल्ली में जो प्रतिबंध लगे हैं वो पूरे एनसीआर पर लागू हों ताकि संक्रमण रोका जा सके। इस पर अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इसे लेकर कुछ कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
About 22,000 COVID cases with a positivity rate of 24-25% in the last few days...Don't worry, we will not impose lockdown...At the DDMA meet we requested Central govt officials to cover the entire NCR for restrictions, they assured us on the same: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/FlXDAOx05O
— ANI (@ANI) January 11, 2022