फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal tweets on low oxygen suppy in delhi hospitals BJP termed them political and fear monger

ऑक्सीजन पर रार: केजरीवाल के 'ट्वीट रिक्वेस्ट' को भाजपा ने बताया राजनीतिक, कहा- भयपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश

Wed, 21 Apr 2021 03:52 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Apr 2021 03:52 PM IST
सार

  • आखिर क्यों करना पड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक को ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचने का ट्वीट
  • भाजपा का कहना 'आप' कर रही है पॉलिटिक्स, सरकार के ट्वीट से मरीज और तीमारदारों तक की सांसें अटकीं

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal tweets on low oxygen suppy in delhi hospitals BJP termed them political and fear monger
जीटीबी अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के अस्पतालों में खत्म हो रही ऑक्सीजन के ट्वीट कर दिए, तो दिल्ली के अस्पतालों में दाखिल मरीजों और तीमारदारों की सांसें ही अटक गईं। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं के ट्वीट को राजनैतिक करार दिया। भाजपा ने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया से लेकर उनके टॉप लीडर जब इस तरीके से धड़ाधड़ मैसेज कर रहे थे तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके इस ट्वीट का मरीज और उनके तीमारदारों पर कितना बुरा असर पड़ रहा था।

विज्ञापन


बीती रात दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट था। इस संकट की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी। न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को ट्वीट के माध्यम से साझा किया और केंद्र सरकार से मदद भी मांगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी कहते हैं कि यह आम आदमी पार्टी की सिर्फ राजनीति है।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि अगर दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत है तो सरकार क्यों हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट तो दिल्ली सरकार ने ही दिया फिर ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी पर क्यों नहीं शिकंजा कसा जाता रहा कि अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन निर्बाध रूप से आती रहे। मनोज तिवारी दिल्ली सरकार के ऊपर आरोप लगाते हैं कि जनता को डराने के लिए और सिर्फ लोगों में भय पैदा करने के लिए इतने जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए ट्वीट पर ट्वीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ दिल्ली सरकार की लापरवाही ऑक्सीजन आपूर्ति को मैंटेन करने में ही नहीं बल्कि उन किसानों के समर्थन करने से भी है, जिनकी वजह से दिल्ली शहर के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।  उनका आरोप है इन किसानों को समर्थन तो दिल्ली सरकार भी कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस संकट के वक्त किसानों से कहकर के रास्ता खाली कराना चाहिए ताकि दिल्ली पहुंचने वाली ऑक्सीजन में कोई भी विलंब ना हो।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख नेता इस वक्त सिर्फ अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाह रहे हैं। यही वजह है कि वह ट्वीट कर जनता में एक और डर पैदा कर रहे हैं। जबकि एक जिम्मेदार नेता को ऐसे दौर में इस तरीके के ट्वीट से बचना चाहिए। लोगों को भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि मैं बैठा हूं इसलिए किसी भी मरीज को कोई तकलीफ नहीं होगी।


बावजूद इसके अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री समेत उनके कई मंत्री लोगों में ऑक्सीजन खत्म होने का भय दिखाकर घबराहट पैदा कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली के लोगों की मदद केंद्र सरकार लगातार करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पहली लहर में भी जिस तरीके से गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने मिलकर मदद की और हालात सुधरे उसी तरीके की पूरी मदद लगातार की जा रही है। उन्होंने दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। केंद्र सरकार लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed