Delhi Diwali Bonus: सीएम केजरीवाल का एलान, एमसीडी कर्मचारियों को मिलेगा इतने हजार का दिवाली बोनस
दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी केजरीवाल सरकार दिवाली बोनस दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद एलान करते हुए बताया कि निगम में आप की सरकार ने एक बड़ा फैसला कर्मचारियों के हक में लिया है।
विस्तार
दिल्ली सरकार ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी केजरीवाल सरकार दिवाली बोनस दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद एलान करते हुए बताया कि निगम में आप की सरकार ने एक बड़ा फैसला कर्मचारियों के हक में लिया है। निगम में सभी ग्रुप डी, सी और बी के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को सात हजार रुपये और कच्चे कर्मचारियों को 1200 रुपये का बोनस देने का एलान किया है।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "Non-gazetted employees of Group B, C and D of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be given a Diwali bonus of Rs 7,000. Rs 1,200 will be given to contractual workers who have been working for the last 3 years..." pic.twitter.com/lRP36d8aJq
— ANI (@ANI) November 7, 2023विज्ञापन
इससे पहले बीते सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया था। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद की थी। सरकार ने एलान किया था है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा था कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का एलान किया है।