फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Health Latest News in Hindi: Delhi cm arvind kejriwal not well light fever pain in neck gone home isolated corona test to be done

मुख्यमंत्री केजरीवाल की तबीयत खराब, खुद को पृथकवास में रखा, होगी कोरोना की जांच

Mon, 08 Jun 2020 03:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 08 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Health Latest News in Hindi: Delhi cm arvind kejriwal not well light fever pain in neck gone home isolated corona test to be done
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। उन्हें यह तकलीफ रविवार दोपहर से ही है। वह इस समय अपने घर में ही पृथकवास (आइसोलेट) पर हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना जांच भी कराई जाएगी। जानकारी तो ये भी है कि उन्होंने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठक रद्द कर दी हैं और किसी से मुलाकात नहीं की है। हालांकि राहत की बात ये है कि उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज, ये दस्तावेज होंगे मान्य
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में फिलहाल केवल दिल्ली के ही मरीजों का इलाज होगा। इसके बाद शाम में दिल्ली सरकार ने उन दस्तावेजों की सूची जारी की जिनके आधार पर मरीज को अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदाता पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या इनकम टैक्स रिटर्न को आधार मानकर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया जा सकता है। इनके अलावा मरीज या उनके निकट परिजन, जैसे- माता-पिता या पति/पत्नी के नाम के पानी, टेलीफोन या बिजली के बिल को भी एड्रेस प्रूफ मानकर अस्पताल मरीज को भर्ती कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed