फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm announce to distribute free dry ration packets to delhi government schools student in mid day meal scheme

दिल्ली सरकार अपने स्कूलों के छात्रों को छह महीने तक देगी मुफ्त राशन के पैकेट

Tue, 29 Dec 2020 07:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm announce to distribute free dry ration packets to delhi government schools student in mid day meal scheme
केजरीवा ने बांटे राशन किट - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की है कि दिल्ली सरकार मध्याह्न भोजन योजना के तहत अपने स्कूलों के छात्रों को छह महीने तक राशन के पैकेट मुहैया कराएगी। यह एलान मुख्यमंत्री ने पटपड़गंज क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में राशन पैकेट के वितरण कार्यक्रम के दौरान हुआ।
विज्ञापन


कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण स्कूलों के मार्च से बंद होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पटपड़गंज में एक सरकारी स्कूल में सूखा राशन बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘जब स्कूल बंद थे, तो हमने मध्याह्न भोजन योजना के लिए अभिभावकों को पैसे भेजने का फैसला किया था, लेकिन अब हमने छात्रों को छह महीने तक सूखा राशन देने का निर्णय किया है।’
विज्ञापन


देश में कोविड-19 के मद्देनजर मार्च से स्कूल बंद है। 15 अक्टूबर को कुछ राज्यों में आंशिक रूप से स्कूल खोले गए थे। दिल्ली सरकार ने हालांकि कहा है कि कोरोना वायरस का टीका आने तक राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों का ढांचा तैयार हुआ है और सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी अच्छे स्कूल में पढ़ने का मौका मिल रहा है।






सिसोदिया ने कहा कि कोरोना की वजह से शिक्षा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई कोई वैक्सीन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा मैं रोज प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही कोरोना की ये महामारी खत्म हो और सब ठीक हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed