फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi closed Karbala case

500 लोगों पर FIR, शिया धर्मगुरू ने किया जाम का ऐलान

Wed, 12 Mar 2014 12:50 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi closed Karbala case

कर्बला को लेकर यूपी गेट पर प्रदर्शन करने और एनएच-24 को जामकर बवाल करने के मामले में पुलिस ने शिया समुदाय के 500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


उन पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और आगजनी आदि की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर जाम लगाने के दोषी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के जोर बाग स्थित कर्बला की जमीन पर जारी मजलिस में शामिल होने जा रहे शिया समुदाय के लोगों को जब दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एंट्री करने से रोका तो उन्होंने यूपी गेट पर ही जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने घुसने नहीं दिया

Delhi closed Karbala case

दोपहर करीब एक बजे से लगा जाम देर रात साढ़े नौ बजे खुल सका। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक बस, एक कार और एक ट्रक को आग भी लगा दी थी।

जाम खुलने के करीब एक घंटे बाद ही यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे यूपी और उत्तराखंड के शिया समुदाय के लोग भी वापस लौट गए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया।

पुलिस ने मामले में 500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी है। सीओ रणविजय सिंह ने बताया मौके से मिली जानकारी के आधार पर तीन लोगों को नामजद भी किया गया है। मगर इनके नाम की सत्यता की जांच की जा रही है।

यह धमकी है या चेतावनी!

Delhi closed Karbala case

शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने करबला मसले को लेकर अब 31 मार्च को दिल्ली जाम का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने करबला विवाद को नहीं सुलझाया तो उसको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अंजुमन-ए-हैदरी की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में शिया धर्मगुरुने देश भर के शिया समुदाय के लोगों से राजधानी दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।

जोरबाग की एक मस्जिद में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जव्वाद ने कहा कि अगर करबला विवाद नहीं सुलझाया गया तो दिल्ली में जो हश्र शीला सरकार का हुआ, यूपी में उससे भी बुरा हश्र कांग्रेस का हो सकता है।

कांग्रेस हर दफ्तर के सामने होगा प्रदर्शन

Delhi closed Karbala case

यूपी के जिन जिलों से मुस्लिम प्रत्याशी जीते थे, उन जगहों पर प्रदर्शन कर जनता के सामने कांग्रेस की पोल खोली जाएगी। इसके अलावा यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

जव्वाद ने 10 मार्च के प्रदर्शन को एक ट्रेलर बताते हुए कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 31 मार्च को स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी।

उस दिन सोनिया गांधी से मिलकर करबला की जमीन को नर्सरी के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की जाएगी। सोनिया गांधी से मिलने के लिए उन्हें अगर पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी तो वह इसके लिए तैयार हैं।

अहमद पटेल की गिरफ्तारी नहीं हुई तो...

Delhi closed Karbala case

जव्वाद ने आरोप लगाया कि अहमद पटेल के दखल की वजह से करबला विवाद नहीं सुलझ पा रहा है। एक साल पहले वह करबला मसले पर सोनिया गांधी से मिले थे।

उस समय सोनिया ने पटेल से 10 दिनों के भीतर पूरे मसले को सुलझाने के लिए कहा था। लेकिन पटेल ने उस पर अमल नहीं किया। दूसरी ओर सोमवार को हुए बवाल के बाद जोरबाग इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

इससे उनके समुदाय के लोगों को भारी अपमान झेलना पड़ा है। अगर कांग्रेस ने अहमद पटेल पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो दिल्ली ही नहीं पूरे देश भर में यह चिंगारी फैल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed