फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Class VI student put obscene video on WhatsApp group of class

Delhi: क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप पर छठी कक्षा के छात्र ने डाल दिया अश्लील वीडियो, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज

Mon, 13 Jun 2022 10:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल टीचर्स को कॉल कर इस हरकत की सूचना दी। साथ में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी बात हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रिंसिपल की ओर से ज्योति नगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
Delhi Class VI student put obscene video on WhatsApp group of class
स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो

विस्तार

आपका बच्चा मोबाइल पर क्या देख रहा है, इसको लेकर सभी अभिभावक और माता-पिता सतर्क रहें। कहीं ऐसा न हो कि आपके बच्चे की वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़े। ज्योति नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र ने अपनी क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाल दी। वीडियो डालने के बाद हंगामा हो गया।

विज्ञापन


बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल टीचर्स को कॉल कर इस हरकत की सूचना दी। साथ में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी बात हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रिंसिपल की ओर से ज्योति नगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो छठी कक्षा के एक छात्र ने डाला था। पुलिस ने काउंसलर बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई। पुलिस बाकी बच्चों की भी काउंसलिंग कराने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना आठ जून को ज्योति नगर के सरकारी स्कूल में सामने आई। यहां छठी कक्षा की पढ़ाई के लिए स्कूल की ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। उसमें ज्यादातर छात्रों ने अपने अभिभावकों के नंबर जुड़वाए हुए हैं। सुबह के समय अचानक अश्लील वीडियो ग्रुप पर दिखा तो अभिभावकों के होश उड़ गए। फौरन कॉल कर स्कूल को खबर दी गई। वीडियो को भी डिलीट करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बानद स्कूल में हंगामा हो गया।

अभिभावकों ने स्कूल स्टाफ पर मामले की शिकायत देने का दबाव बनाया। इसके बाद स्कूल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में पता चला कि एक छात्र ने वीडियो भेजा था। माता-पिता की मौजूदगी में छात्र को बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई गई।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को मोबाइल देते समय उन पर नजर रखें। इस बात का पता रहे कि उनके बच्चे कहीं कोई गलत वीडियो तो नहीं देख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed