फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary assault: delhi police reaches kejriwal residence he sisodia may interrogate

पहली बार केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, सीएम और डिप्टी सीएम सिसोदिया से हो सकती है पूछताछ

Fri, 23 Feb 2018 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary assault: delhi police reaches kejriwal residence he sisodia may interrogate
केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई हाथापाई की आंच अब केजरीवाल के घर तक पहुंच गई है। इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार(23 फरवरी) दिन में दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के घर पहुंची। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस उस जगह की जांच करेगी जहां सोमवार देर रात बैठक में अंशु प्रकाश को पीटा गया था। साथ ही पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच करेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट में मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन के बयान के बाद दिल्ली पुलिस का पक्ष और मजबूत हो गया है। सूत्रों की मानें तो कोर्ट में जैन ने बयान दिया है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने पीटा गया। अब हमले के दौरान दोनों ने मामले में दखल क्यों नहीं दिया, इसके लिए पुलिस सीएम और डिप्टी सीएम से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


इस मामले की छानबीन के दौरान कुछ और एमएलए के नाम पुलिस को पता चले हैं। जल्द ही पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच का जिम्मा जल्द ही अपराध शाखा को भी सौंपा जा सकता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक इस पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीके जैन ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वारदात के समय ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान व देवली से विधायक प्रकाश जारवाल ने मुख्य सचिव को सोफे पर घेरा हुआ था। दोनों ने मुख्य सचिव की पिटाई कर दी। यह सब मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के सामने हुआ।

पुलिस दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही

delhi chief secretary assault: delhi police reaches kejriwal residence he sisodia may interrogate
kejriwal

पुलिस दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आधी रात को मीटिंग बुलाने के पीछे आखिर क्या मंशा थी। क्या मुख्य सचिव की पिटाई की पहले से साजिश थी।

इधर, मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य विधायकों की पहचान की गई है। वारदात के दौरान इनकी भी भूमिका रही है। पुलिस इनसे जल्द ही पूछताछ कर सकती हैै।

इसके लिए विधायकों को जल्द ही नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जा सकता है। गौरतलब है कि अमानतुल्लाह खान पर 12 और प्रकाश जारवाल पर 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर पुलिस इनकी रिमांड मांगने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed