दिल्ली मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी के बाद बोले माकन- दिल्ली के लिए खतरनाक है ये स्थिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर दिल्ली प्रशासनिक पंगुता की ओर जाती है तो यह एक बहुत ही खतरनाक स्थिति होगी। उपराज्यपाल को तुरंत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करना चाहिए।
It will be a very dangerous situation if Delhi goes towards administrative paralysis. LG should immediately meet Delhi CM Arvind Kejriwal. Confidence should be restored among administrative officers : Ajay Maken on incident of alleged assault of Delhi Chief Secy Anshu Prakash pic.twitter.com/cLoSPV0qrF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 20, 2018
वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा, यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी किस तरह के गलत काम और भ्रष्टाचार में लिप्त है।
दीक्षित ने आगे कहा कि अगर कुछ अच्छा होता है तो केजरीवाल और उनके मंत्री इसका श्रेय ले लेते हैं और जब कुछ बुरा होता तो उसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ दिया जाता है। इस तरह से हाथापाई करना! कोई गुंडागर्दी है क्या?
It clarifies how AAP is involved in malpractices & corruption. If something good happens Kejriwal & his MLAs take credit & if it's something bad onus falls on govt. Is tarah se haathapaai karna! Koi gundagardi hai kya?: Sandeep Dikshit,Congress on Delhi Chief Secy alleged assault pic.twitter.com/yyUJaSSiwr
— ANI (@ANI) February 20, 2018
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ बदसलूकी करने के आरोपी आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
अमानतुल्लाह खान का कहना है कि सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्य सचिव को राशन कार्ड धारकों की समस्या पर बात करने को बुलाया गया था। मुख्य सचिव से पूछा गया कि पिछले महीने ढाई लाख राशन कार्ड धारकों को राशन क्यों नहीं मिला।
आखिर क्यों ढाई लाख राशन कार्ड धारकों को राशन पहुंचने में देरी हो रही है। अमानतुल्लाह खान का दावा है कि इस बात को सुनकर मुख्य सचिव बोले कि मैं आपको जवाबदेह नहीं हूं, मैं एलजी को जवाब दूंगा।
वहीं जब अमानतुल्लाह खान से पूछा गया कि क्या बैठक में विज्ञापन विवाद को लेकर भी कोई बात हुई तो वो बोले कि नहीं हमने केवल राशन की समस्या पर बात के लिए बुलाया था लेकिन मुख्य सचिव तेज आवाज में बातें करने लगे और बैठक छोड़कर चले गए। उनके बैठक से जाने की वजह से केजरीवाल काफी नाराज भी हुए।
हालांकि जब अमानतुल्लाह से पूछा गया कि क्या इस बात का कोई रिकॉर्ड है कि आपने राशन कार्ड के लिए मीटिंग बुलाई थी तो वो इस बात पर कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि ये सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है और हमने किसी के साथ कोई धक्कामुक्की नहीं की। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।