{"_id":"5aaad0f94f1c1bb6758b59ce","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-will-sit-on-hunger-strike-for-sealing-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल ने फिर दी चेतावनी, बोले 31 मार्च तक नहीं रुकी कार्रवाई तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल ने फिर दी चेतावनी, बोले 31 मार्च तक नहीं रुकी कार्रवाई तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
रैली में हिस्सा लेते हुए केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च तक सीलिंग नहीं रुकी तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ बैठक में इस मसले पर चर्चा होगी।
बृहस्पतिवार को केजरीवाल गांधी नगर में सीलिंग के खिलाफ बुलाई गई एक जनसभा में बोल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र व दिल्ली में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस व भाजपा पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा यदि ये सरकारें इस मुद्दे पर कुछ करती तो आज सीलिंग की नौबत नहीं आती।
केजरीवाल के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पास 351 सड़कों पर डीडीए से अप्रूवल मिला है। सोमवार को सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर देगी। सरकार स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की परिभाषा में बदलाव करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपील की कि सीलिंग के मसले पर सभी पार्टियों को सियासत छोड़कर एक साथ आना चाहिए। अगर भाजपा राजी होती है तो वह दोबारा सर्वदलीय बैठक बुला लेंगे। अगर केंद्र सरकार तमिलनाडु की एक प्रथा को बचाने के लिए अध्यादेश ला सकती है तो दिल्ली के व्यापारियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाने में क्या दिक्कत है।

अरविंद केजरीवाल
भूरेलाल को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सीलिंग के डर से छुटकारा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की मॉनीटरिंग कमेटी से मुलाकात का वक्त मांगा है। इसके लिए केजरीवाल ने भूरेलाल को पत्र लिखा है।
केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली की कैबिनेट सीलिंग के मसले पर चर्चा करने के लिए मॉनीटरिंग कमेटी के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक करना चाहती है। इसमें सीलिंग से जुड़े सभी मसलों पर बात होगी। केजरीवाल ने गुजारिश की है कि कमेटी अपनी सुविधा के हिसाब से तारीख व समय तय करके उन्हें सूचना दे दे।