{"_id":"63ccda4eafd88136820ea89a","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-talk-to-teachers-who-have-been-trained-abroad-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विदेश में ट्रेनिंग करके आए अध्यापकों से बात करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विदेश में ट्रेनिंग करके आए अध्यापकों से बात करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Sun, 22 Jan 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:10 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज विदेश में ट्रेनिंग करके आए अध्यापकों से बातचीत करेंगे।
करीब एक हजार अध्यापकों से केजरीवाल उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने को लेकर आप सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच टकराव जारी है। दिल्ली सरकार अपने फैसले पर अड़ी है। वहीं, दूसरी ओर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विदेश में ट्रेनिंग करके आए अध्यापकों से बातचीत करेंगे।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में अरविंद केजरीवाल विदेश से ट्रेनिंग लेकर आए करीब एक हजार अध्यापकों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेंगे।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के अध्यापकों को फिनलैंड जाने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली के सरकरी स्कूलों के अध्यापक ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने वाले थे। हालांकि दिल्ली सरकार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने की फाइल फिर से उपराज्यपाल को भेजी है। अपील की है कि अध्यापकों की ट्रेनिंग में बाधक ना बनें और तुरंत अपनी मंजूरी दे दें।