फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi chhatrasal stadium four wrestler will take part in world cadet wrestling championship

दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम के चार पहलवान विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

Wed, 23 Jun 2021 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jun 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi chhatrasal stadium four wrestler will take part in world cadet wrestling championship
कुश्ती - फोटो : ट्विटर @OlympicChannel
देश के सबसे बड़े कुश्ती कोचिंग सेंटरों में शामिल छत्रसाल स्टेडियम के लिए विवादों में घिरे होने के बीच एक अच्छी खबर आई है। यहां कुश्ती की कोचिंग ले रहे चार पहलवान विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने में सफल हुए है। इन चार पहलवानों में दो फ्री स्टाइल एवं दो ग्रीको रोमन वर्ग में देश का प्रतिनिधितत्व करेंगे।
विज्ञापन


छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों को कोचिंग दे रहे कोच प्रवीण दहिया ने बताया कि फ्री स्टाइल वर्ग के 45 किलोग्राम में शौर्य व 65 किलोग्राम में विशाल और ग्रीको रोमन वर्ग के 45 किलोग्राम में लक्ष्य और विशाल देश का प्रतिनिधितत्व करेंगे।
विज्ञापन


वह 19 से 25 जुलाई तक बुडापेस्ट (हंगरी) में होने जा रही विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। ये पहलवान चैम्पियनशिप में जाने तक छत्रसाल स्टेडियम में अपने कोचों से दाव पेंच सिखेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के पहलवानों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। खास तौर पर छत्रसाल स्टेडियम में कोचिंग लेने वाले पहलवान हर हाल में पदक जीतते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed