फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Cheating of Rs 25 lakh by pretending to be a stock advisor

Delhi : स्टॉक सलाहकार बताकर 25 लाख की ठगी, जालसाज ने निवेश पर भारी रिटर्न का दिया था झांसा

Mon, 09 Sep 2024 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 01:45 AM IST
सार

जालसाज ने निवेश पर उच्च रिटर्न का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत की। उत्तरी बाहरी जिला साइबर सेल ने शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज किया। ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Delhi: Cheating of Rs 25 lakh by pretending to be a stock advisor
demo pic...

विस्तार

उत्तरी बाहरी जिला में स्टॉक सलाहकार बताकर एक शख्स से 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने निवेश पर उच्च रिटर्न का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत की। उत्तरी बाहरी जिला साइबर सेल ने शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज किया। ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


अंकित जिंदल सपरिवार रोहिणी सेक्टर 11 में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जून 2024 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विशाल शर्मा बताया और कहा कि वह स्टॉक सलाहकार है। उसने पीड़ित से पूछा कि वह शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनके हामी भरने पर उसने शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दी। उसने पीड़ित को शेयर बाजार में मुनाफा देने का वादा किया। आरोपी ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए एक डीमैट अकाउंट खोलने और मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सा लेने की बात कही। फिर उसने गौरव नाम के युवक का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि वह स्टॉक ट्रेडिंग के लिए डीमैट अकाउंट खुलवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल शर्मा की बातों पर भरोसा करके उसने गौरव और उसके बाद अनिल नाम के व्यक्ति से बात की। अनिल के बारे में बताया कि वह स्टॉक ब्रोकर है। अनिल ने पीड़ित से पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो लिया और एक्सिस बैंक खाता में 20 हजार रुपये डालने के लिए कहा। रुपये भेजने के बाद पीड़ित का डीमैट खाता खुल गया। फिर पीड़ित अनिल के जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया।


अनिल ने दिन-प्रतिदिन पैसे की मांग की और 26 जुलाई तक उन्होंने 25 लाख रुपये का निवेश किया। पैसे वापस मांगने पर अनिल ने बताया कि पैसा घाटे में चला गया है। ठगी का अहसास होने के बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed