फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CBI officer kidnapped transporter with son police arrested accused

Delhi: सीबीआई अधिकारी ने बेटे संग मिलकर ट्रांसपोर्टर का अपहरण किया, पुलिस ने अपहृत मुक्त करा आरोपी गिरफ्तार किए

Wed, 29 Jun 2022 05:28 PM IST
अनुराग सक्सेना पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Jun 2022 05:28 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के एक उप निरीक्षक (एसआई) ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक एसआई का अपहरण कर लिया। परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi CBI officer kidnapped transporter with son police arrested accused
ट्रांसपोर्टर का अपहरण करने पर सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के थानेदार विजयवीर सिंह (56) ने अपने बेटे आकाश (26) के साथ दिल्ली के बड़े ट्रांसपोर्टर का पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी ट्रांसपोर्टर को बुलंदशहर ले गए और वहां उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित को पिस्टल की बट से पीटा गया। मगर आरोपी अपने ही जाल में खुद फंस गए। आरोपियों ने पैसा मंगाने के लिए ट्रांसपोर्टर के दोस्त को जो नंबर दिया था उसी नंबर से पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और ट्रांसपोर्टर को मुक्त करा लिया। पुलिस आकाश के दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिस्टल के बल पर एक ट्रांसपोर्टर के अपहरण करने की सूचना 26 जून को मिली थी। पुलिस ने सूचना देने वाले रोहिताश यादव से संपर्क किया। उसने बताया कि उसने रात करीब आठ बजे अपने भतीजे संदीप यादव से संपर्क किया। संदीप यादव का वेंकटेश्वरा कॉलेज स्टाफ क्वाटर गेट के पास स्थित टैक्सी स्टैंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि संदीप की टैक्सी स्टैंड से करीब चार-पांच हजार टैक्सी चलती हैं। संदीप ने रोहितहाश को बताया कि उसका कुछ लोगों ने पिस्टल के बल पर घर से अपहरण कर लिया है और बुलंदशहर के चोला थाना के शकेरा गांव ले आए है। मामला दर्जकर वसंत विहार थानाध्यक्ष केपी शाह की देखरेख में इंस्पेक्टर सहीराम व एसआई रणवीर की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान संदीप यादव के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पास संदीप यादव का फोन आया था। ऐसा लगता है कि वह किसी खतरे में है। संदीप ने उसे एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर एक लाख रुपये पेटीएम करने को बोला। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो उसकी लोकेशन बुलंदशहर आ रही थी।

एसआई रणवीर की टीम बुलंदशहर पहुंची और बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से संदीप यादव को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया। संदीप का अपहरण आकाश व उसके दोस्त ने किया था। बाद में पिता विजयवीर भी मौके पर पहुंच गया था। विजयवीर ने भी संदीप यादव के साथ जमकर मारपीट की थी। पुलिस ने आकाश और उसके पिता विजयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आकाश के दोस्त की तलाश की जा रही है। संदीप यादव को मारपीट के दौरान काफी चोटें भी लगी हैं। सफदरजंग अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई है।

आकाश को संदीप से लेने थे करीब सवा लाख रुपये

आकाश संदीप यादव के टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चलाता था। उसका संदीप पर करीब सवा लाख रुपये बकाया था। संदीप समय से पैसे दे नहीं रहा था। आकाश ने पैसे निकालने के लिए पिता विजयवीर के साथ संदीप के अपहरण की साजिश रची थी। विजयवीर सिंह सीबीआई में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई, ड्राइवर) के पद पर तैनात है। इनके पेटीएम से 85 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed