फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet approves raising of annual MLA Local Area Development fund from Rs 10 crore to Rs 15 crore

बड़ा फैसला: दिल्ली में विधायक फंड में की गई बड़ी बढ़ोतरी, जानें अब आपके MLA को विकास के लिए मिलेगा कितना पैसा?

Thu, 10 Oct 2024 06:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की।

विज्ञापन
Delhi Cabinet approves raising of annual MLA Local Area Development fund from Rs 10 crore to Rs 15 crore
मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधायक निधि में डेढ़ गुना का बढ़ोत्तरी की गई है। अब हर विधायक को हर साल 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे विधानसभा के स्तर पर सीवर, सड़क समेत दूसरी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान देने में सहूलियत होगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विधायक निधि 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ कर दी गई है। इससे बीते 10 सालों से दिल्ली वालों की बेहतरी के लिए होने वाले काम आगे भी जारी रहेंगे। बकौल आतिशी, विधायक फंड लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे आम लोग अपने क्षेत्र में छोटे-बड़े विकास कार्य अपने विधायक से करवा सकते हैं। अपना काम करवाने के लिए विधायक निधि एक तरीके से जनता की आवाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी का दावा है कि पूरे देश में किसी भी राज्य में इतननी विधायक निधि किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। आंकड़े जारी करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में यह 1.5 करोड़ रुपये व आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सालाना 2 करोड़ रुपये है। वहीं, ओड़िशा, तमिलनाडु और मध्य-प्रदेश में यह 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना की विधायक निधि 5 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

विधायक करवा सकेंगे स्थानीय स्तर पर बड़े काम
शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस साल बारिश ज्यादा हुई है। इससे सड़कों में टूट-फूट है। पार्कों की दीवारों में, वॉक-वे भी खराब हो गया है। कई जगहों पर सीवर से जुड़ी समस्याएं भी हैं। आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा विधायक भी मुलाकात के दौरान इससे फौरी राहत दिलाने के लिए विधायक निधि बढ़ाने की बात करते थे। इस दिशा में कदम उठाते हुए दिल्ली कैबिनेट से विधायक निधि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब किसी विधायक को स्थानीय स्तर पर कोई समस्या दिखेगी तो वह उसका तुरंत समाधान दिला सकेगा। इस फंड का मकसद भी यही है। इसमें विभागों से मिलने वाली मंजूरी में किसी वजह से देरी होती है तो विधायक अपने फंड से समस्या को दूर कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed