फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet approve 2972 Mohalla sabha

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला, 2972 मोहल्ला सभाओं को मंजूरी

Fri, 17 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi Cabinet approve 2972 Mohalla sabha
केजरीवाल और सिसोदिया

दिल्ली कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को 2972 मोहल्लासभा गठन को मंजूरी दी। उस क्षेत्र के सभी मतदाता मोहल्ला सभा के सदस्य होंगे। दो संयोजक बनाए जाएंगे जो मासिक बैठक लेंगे। मोहल्ला को क्षेत्र के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपे जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्रीय स्कूल, राशन दुकान और आंगनवाड़ी को उसके प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। बुजुर्ग-विधवा पेंशन समेत अन्य तरह की चलने वाली सामाजिक योजनाओं में लाभार्थी की पहचान समेत अन्य भागीदारी भी मोहल्ला सभा निभाएगी।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के बजट में मोहल्ला सभा के लिए 350 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। यह राशि सभी मोहल्ला सभा में बराबर वितरित किया जाएगा।  दिल्ली सरकार के अनुसार, सभी 70 विधानसभा में बनने वाले मोहल्ला सभा के लिए जीआईएस सेटेलाइट मैपिंग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन प्रतिनिधि और अधिकारियों से इनपुट लिए गए हैं

Delhi Cabinet approve 2972 Mohalla sabha
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा विस्तृत सर्वे एक्सपर्ट टीम ने किया है। परिसीमन के लिए स्थानीय नागरिकों, जन प्रतिनिधि और अधिकारियों से इनपुट लिए गए हैं। माई ट्रैक वेब एप्लीकेशन इस्तेमाल परिसीमन के लिए किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अनुसार, सभी एजेंसियों का मोहल्ला लेवल पर ये मोहल्ला सभा प्रत्येक तीन महीने में प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। मोहल्ला सभा सम विषम वाहन फार्मूला की तरह आने वाली योजनाओं के लिए जागरूक करेगी।

दिल्ली सरकार ने बंगलूरू की एक संस्था जनाग्रह के साथ मोहल्ला सभा के लिए समर्पित प्लेटफार्म तैयार करने के लिए समझौता किया है। इससे मोहल्ला सभा में समन्वय व निगरानी आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed