फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bus, rail or rapid rail facility will be available at a few steps Footover bridge travelator-escalator will increase convenience

Delhi: चंद कदमों पर मिलेगी बस, रेल या रैपिड रेल की सुविधा; फुटओवर ब्रिज, ट्रैवलेटर-एस्कलेटर से बढ़ेगी सहूलियत

Sun, 03 Jul 2022 08:43 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 08:43 PM IST
सार

मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के लिए सभी विभागों और एजेंसियों के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इससे कम समय में गंतव्य तक पहुंचने का यात्रियों को मौका मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर सहूलियत होगी।

विज्ञापन
Delhi Bus, rail or rapid rail facility will be available at a few steps Footover bridge travelator-escalator will increase convenience
डीटीसी बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

सफर में यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए दिल्ली की तमाम परिवहन सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा। मेट्रो, रैपिड रेल, रेल, बस, टैक्सी या ऑटो, अब यात्रा में परिवहन विकल्पों को आसानी से बदल सकेंगे।

विज्ञापन


मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) के लिए सभी विभागों और एजेंसियों के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इससे कम समय में गंतव्य तक पहुंचने का यात्रियों को मौका मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर सहूलियत होगी। इससे सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की चिंता भी नहीं सताएगी, क्योंकि यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज, ट्रैवलेटर और एस्कलेटर और पारि्किग सहित तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) स्टेशनों के आसपास 300 मीटर के दायरे में तमाम परिवहन सुविधाओं को एकीकृत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे मेट्रो में सफर करने वालों को ऑटो, टैक्सी, फीडर बस और स्थानीयय बसों के साथ साथ साइकिल और पैदल की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिक-ड्रॉप की सुविधा के साथ चार्जिंग की भी सुविधा होगी। फिलहाल दिल्ली मेट्रो के 10 मेट्रो स्टेशनों पर मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे यात्रियों को बेहद कम दूरी तक पैदल चलने के बाद ही दूसरे परिवहन साधन मिलेंगे। यात्रियों को कहीं भी सड़कों के ट्रैफिक से गुजरने की जरूरत नहीं होगी और यात्रा में कम वक्त लगेगा।

दिल्ली मेट्रो के 96 स्टेशनों पर एमएमआई की सुविधा मुहैया की जाएगी। इनमें 61 स्टेशनों पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है जबकि द्वारका मोड़, जनकपुरी, उत्तम नगर (पश्चिम), नेहरू प्लेस, नवादा, शाहदरा, शास्त्री पार्क, शास्त्री नगर, जहांगीरपुरी, करोल बाग स्टेशनों पर परिवहन सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा।

आरआरटीएस कॉरिडोर पर दिल्ली के दायरे में आनंद विहार, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर पर मल्टी मोडल इंटीग्रेशन किया जाएगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए एस्कलेटर, कॉनकोर्स, ट्रैवलेटर्स के अलावा जरूरत के मुताबिक फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। एनसीआरटीसी के मुताबिक यात्रियों को रेल, मेट्रो, बस, टैक्सी सहित तमाम सुविधाएं नजदीक में उपलब्ध हो, इसपर काम चल रहा है। 
आनंद विहार और सराय काले खां पर रेलवे और मेट्रो स्टेशनों के अलावा परिवहन के दूसरे साधनों को भी जोड़ने के लिए नई सुविधा विकसित की जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर भी यह एमएमआई की सुविधा विकसित की जाएगी।

डीटीआईडीसी की ओर से तीनों आईएसबीटी पर परिवहन सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा। रैपिड रेल, मेट्रो, बस, ऑटो, टैक्सी सहित तमाम परिवहन सुविधाओं के एकीकरण से दिल्ली के परिवहन क्षेत्र को सरकार की ओर से विश्वस्तरीय बनाने की भी कवायद चल रही है। कश्मीरी गेट पर भी इसपर काम चल रहा है।

एमएमआई से परिवहन क्षेत्र की राह की मुश्किलें होंगी दूर

मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) की सुविधा से यात्रियों को जरूरत के मुताबिक परिवहन साधनों को बदल सकेंगे। फिलहाल मेट्रो से बस, बसों से ट्रेन या मेट्रो में सफर करने की राह में कई तरह की अड़चनें हैं। अगर बस से उतरकर मेट्रो स्टेशन तक जाना है तो सड़क पार करना पड़ता है। ठीक इस तरह की मेट्रो से उतरने के बाद रैपिड रेल या ट्रेन में सफर करने के लिए अपने सामान के साथ चलने में भी कई तरह की परेशानियां पेश आती हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्काईवॉक की सुविधा है। इससे मेट्रो, बस या ऑटो से स्टेशन पहुंचने वाले सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचकर ट्रेन में आगे सफर कर सकते हैं। प्रमुख बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के एकीकरण से यात्रा में सहूलियतें बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed