फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Building Collapse Video of young man trapped in debris

इमारत में दबे युवक का सामने आया वीडियो: खून से लथपथ, आंखों में दर्द, मलबे में दबे होने के बाद भी जिंदगी से जंग

Sun, 06 Sep 2026 06:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 06 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

 मोतीबाग में सत्य निकेतन इलाके पांच मंजिला इमारत गिर गई। छह लोगों को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है। मलबे में दबे एक युवक का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Video of young man trapped in debris
दिल्ली में ढही इमारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मोतीबाग में सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत गिर गई। हादसे के बाद अंदर फंसे एक युवक ने वीडियो बनाकर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मलबे में दबा है और आसपास भी मलबा बिखरा पड़ा है। खून से लथपथ और आंखों में दर्द होने के बावजूद भी वह जिंदगी से जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन



दिल्ली पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल पीजी (पेइंग गेस्ट) के तौर पर किया जा रहा था। जब बिल्डिंग गिरी, तब बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को बचाया गया है और अस्पतालों में पहुंचाया गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के एक निवासी का कहना है, 'इस इलाके में ऐसी यह दूसरी घटना है, इससे पहले भी एक इमारत गिर चुकी है। नियम के मुताबिक सिर्फ दो या तीन मंजिलें ही बनाई जा सकती हैं, लेकिन इन लोगों ने पांच मंजिलें बना ली थीं। यह गैर-कानूनी निर्माण था। बेसमेंट में काम चल रहा था, जिसकी वजह से इमारत गिर गई। मैं खाना खा रहा था, तभी अचानक सोफा हिलने लगा। मुझे सच में ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। जब मैं बाहर निकला, तो मैंने धुआं देखा और फिर पता चला कि इमारत गिर गई है। उस इमारत में कम से कम 40 लोग रह रहे थे।"

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें पूरे समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और लोगों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

40 से 50 साल पुरानी थी इमारत
मोती बाग हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच (लोकल इंक्वायरी) के अनुसार, यह इमारत 40 से 50 साल पुरानी थी। इसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं, जिसका इस्तेमाल छात्रों के लिए पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूप में किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed