फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Building Collapse Seventh death in Delhi's Welcome accident

Delhi Building Collapse: वेलकम हादसे में 7वीं मौत, परवेज ने माता-पिता, 2 भाई, बहन और भांजी के बाद बेटा भी खोया

Mon, 14 Jul 2025 04:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 04:51 AM IST
सार

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा 14 माह का मासूम अहमद रविवार देर शाम मौत से हार गया। इलाज के दौरान उसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अहमद की मौत के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Seventh death in Delhi's Welcome accident
विलाप करते परिजन - फोटो : एएनआई

विस्तार

वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में चार मंजिला इमारत गिरने के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा 14 माह का मासूम अहमद मौत से हार गया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान उसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अहमद की मौत के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। यह मनहूस खबर उस वक्त आई जब परवेज अपने परिवार के छह लोगों के शव सुपुद्र ए खाक करके रिश्तेदारों के साथ लौटा। परवेज ने माता-पिता, दो भाई, बहन और भांजी के बाद अब बेटा भी खो दिया। परवेज और उसकी पत्नी शीजा का इकलौटे बच्चे की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

अहमद की मौत की खबर के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजन मांग कर रहे थे कि बना पोस्टमार्टम के ही अहमद का शव उनको दे दिया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे थे। उनका कहना था कि औपचारिता पूरी करने के बाद ही शव को परिवार के हवाले किया जाएगा। परवेज की मौसी खुर्शीद जहां ने रोते हुए बताया कि अब्दुल मतलूब का लगभग पूरा परिवार ही खत्म हो गया।
रोते हुए परवेज कहे जा रहा था कि उनका बेटा अहमद ज्यादातर अपने दादा-दादी के पास ही रहता था। शीजा भी अपने बच्चे को लेकर बेफिक्र रहती थी। हादसे के बाद सभी लोग अहमद के लिए दुआएं मांग रहे थे। रविवार को उसकी तबीयत में सुधार भी हुआ था, लेकिन शाम के समय अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी सांस थम गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता, भाइयों और बहन का जनाजा देखकर फूट-फूटकर रो पड़े परवेज और नावेद...
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही ईदगाह में सभी छह लोगों के शव पहुंचे तो नावेद और परवेज माता-पिता, भाइयों और बहन के शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव और दोनों भाइयों को रोता देख पड़ोसी और रिश्तेदार के अलावा वहां जमा लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन

अब्दुल मतलूब की बेटी आफिया उर्फ मोनी तो परिजनों के शव देखकर बेसुध हो गई। होश आने पर अपने मामा से लिपटकर रोने लगी। उसका कहना था शुक्रवार को ही तो अम्मी, बाजी और भाई उसके घर से लौटे थे। दिल्ली पहुंचकर उसने अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। अगले दिन सुबह उसको यह मनहूस खबर मिली। मतलूब के दूर दराज से शायद ही कोई रिश्तेदार होगा जो दिल्ली उनके घर न पहुंचा हो। अस्र की नमाज के बाद जैसे ही छह जनाजे एकसाथ उठे तो नावेद, परवेज और आफिया बिलख पड़े। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: ...तो क्या मतलूब के परिवार का मौत कर रही थी पीछा, 5 माह पहले भी बच गई थी पूरी फैमिली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed