फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi budget will be a problem for bjp

बजट से भाजपा को राहत कम, आफत ज्यादा!

Sat, 19 Jul 2014 08:16 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
delhi budget will be a problem for bjp

राजधानी के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति शासन में दिल्ली का बजट विधानसभा की जगह लोकसभा में पेश हुआ।

विज्ञापन


इसमें चुनाव से पहले पेश किए जाने वाले बजट में कई तरह के राजनीतिक हित साधने के आंकड़े भी पेश हुए, लेकिन यह भाजपा के लिए राहत के साथ विपक्ष से कुछ आफत भी लेकर आएगा।

वित्त मंत्री ने कोई नया कर न लगाकर योजना मद में पहली बार 17,700 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के अलावा हर क्षेत्र में पर्याप्त घोषणा की है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बिजली बिलों पर भाजपा घिरने वाली है। इसमें कई पुरानी घोषणाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

'भाजपा ने जनता को धोखा दिया'

delhi budget will be a problem for bjp

‘आप’ ने इसकी तैयारी भी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बिजली सब्सिडी के नाम पर जनता से भाजपा ने धोखा दिया है। वह बिजली आंदोलन के जरिए लोगों को सच्चाई से अवगत कराएगी।

भाजपा राजधानी में सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन इसके लिए जोड़तोड़ की राजनीति को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

तोड़े जाने वाले विधायक कांग्रेस व ‘आप’ दोनों के हो सकते हैं, लेकिन सब इंतजाम कर चुकी प्रदेश भाजपा की योजना पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को ही लेना है। ऐसे में लोगों की नजरें बृहस्पतिवार को बिजली के दामों में वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के दिल्ली बजट पर थीं।

तीनों पार्टियां उठा रही हैं फायदा!

delhi budget will be a problem for bjp

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी की तरफ से बिजली बिलों में राहत के लिए 800 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मांग की गई थी।

दरअसल, वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शीला सरकार पर महंगी बिजली का आरोप लगाते हुए बिलों को 30 फीसदी कम करने की बात कही थी, जबकि ‘आप’ ने बिलों को आधा करने का वादा किया था। सरकार बनने पर ‘आप’ ने बिजली बिल में 50 फीसदी तक सब्सिडी दी।

अब प्रदेश भाजपा की कोशिश थी कि बिजली बिलों पर इतनी ही राहत रहे जितनी ‘आप’ ने दी थी। इससे कम राहत पर कांग्रेस कह सकती है कि यह तो वो भी दे रहे थे, जबकि ‘आप’ महंगी बिजली का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

'घोषणापत्र नुमा है बजट, लाभ नहीं होगा'

delhi budget will be a problem for bjp

राजनैतिक विश्लेषक अभय दुबे का कहना है कि बजट घोषणापत्र नुमा ही है। ऐसे बजट पर डिबेट होनी चाहिए कि जनता को लाभ कब पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि अब सरकार बनाने की कोशिश से भाजपा इसलिए पीछे हट सकती है क्योंकि जोड़तोड़ की राजनीति के बीच काफी बदनामी झेलनी होगी। ऐसे में चुनाव में जाने को लेकर इस बजट से फायदा लेने की कोशिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed