फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi budget session will start from today

उपराज्यपाल के अभिभाषण से आज शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र

Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
delhi budget session will start from today
दिल्ली विधानसभा

दिल्ली सरकार का बजट सत्र मंगलवार को उपराज्यपाल नजीब जंग के अभिभाषण से शुरू होगा। उपराज्यपाल के अभिभाषण से आम आदमी पार्टी सरकार के अगले वर्ष के कामकाज का रोडमैप दिखेगा।

विज्ञापन


सरकार अपना बजट 28 मार्च को पेश करेगी, जिसे 30 मार्च को पास किया जाएगा। बजट सत्र में मीडिया कवरेज को लेकर दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा सदन में मीडिया कर्मियों को कैमरों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सचिवालय की तरफ से लाइव व वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया जाएगा।

अभिभाषण पर आभार का प्रस्ताव परिवहन मंत्री गोपाल राय रखेंगे

delhi budget session will start from today
उपराज्यपाल, नजीब जंग

यह भी तय किया गया है कि जो कवरेज चैनल दिखाएंगे, उसमें दिल्ली विधानसभा का लोगो, सौजन्य से लिखा होना जरूरी होगा। फुटेज या लाइव वीडियो में कमर्शियल विज्ञापन नहीं जोड़े जाएंगे।

उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद भूतपूर्व महानगर परिषद सदस्य महताब चंद जैन, दिल्ली विधानसभा 2008-13 के सदस्य श्रीकृष्ण त्यागी के लिए शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लोकलेखा समिति, सरकारी उपक्रम समिति और प्राक्कलन समिति के नौ-नौ सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया का प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, उपराज्यपाल के अभिभाषण पर आभार का प्रस्ताव परिवहन मंत्री गोपाल राय रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed