फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi budget reflects basic needs approach to development principle and long vision in education

दिल्ली: बजट में है 'बेसिक नीड्स एप्रोच टू डेवलपमेंट' की झलक, शिक्षा क्षेत्र में दूर की सोच रही है सरकार

Tue, 24 Mar 2020 09:16 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi budget reflects basic needs approach to development principle and long vision in education
दिल्ली बजट 2020 - फोटो : G. pal

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। इसमें शिक्षा क्षेत्र की दूरदर्शिता के साथ-साथ बेसिक नीड्स एप्रोच टू डेवलपमेंट भी साफ झलक रही है। इस सिद्धांत में विषमता नहीं रहती है और इसके तहत मूलभूत सुविधा सरकार ही देती है। तभी सबका साथ सबका विकास संभव हो पाता है। 

विज्ञापन


इस बार के बजट में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। सामाजिक विकास पर भी खर्च कर सरकार समावेशी विकास की तरफ अग्रसर है। दिल्ली सरकार के पास तीन बड़े विभाग हैं, जिनके सहारे दिल्ली की बेहतरी के लिए काम किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इसमें से शिक्षा व स्वास्थ्य में तो दिल्ली सरकार का प्रदर्शन औसत से बेहतर रहा है, जबकि परिवहन में सरकार अपने आउटकम बजट में खुद भी मान रही है कि प्रदर्शन औसत से खराब रहा है। लगातार छठे साल शिक्षा क्षेत्र में बजट आवंटन सबसे ज्यादा रखकर सरकार ने दूर की सोची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि पीसा टेस्ट में दिल्ली सरकार के शामिल करने का विजन दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों पर स्थापित करने में मददगार साबित होगा। हर तीसरे साल 15 साल से ऊपर के बच्चों के शिक्षा के स्तर के वैश्विक सर्वे से यह पता लगेगा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था दुनिया के दूसरे शहरों के शैक्षिक मापदंडों पर कितनी खरी उतरती है। 

हालांकि, डिजिटलाइजेशन को शिक्षा में बढ़ावा देने की कोशिश दिल्ली सरकार ने की है। फिर भी शिक्षकों की भर्ती की दिशा में सरकार को सोचना होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संजीदगी की जरूरत है। आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करना बेहतर कदम है। 

क्षमता निर्माण व शोध की दिशा में गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के साथ कदमताल करना होगा। परिवहन क्षेत्र में भी बेहतर करने पर सरकार का जोर होना चाहिए। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने की आवश्यकता है। 
 

सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देकर बाजार तक पहुंच बढ़ाई है। यह अर्थ व्यवस्था के लिए बेहतर साबित होगा। सरकार ने अपने आटकम बजट में खुद माना है कि परिवहन विभाग के 53 प्रतिशत नाजुक संकेतक ट्रैक पर नहीं है। साफ है कि परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली सरकार को ऊंची छलांग लगानी पड़ेगी। 

खासतौर से इसलिए कि दिल्ली वायु प्रदूषण की मार कई वर्षों से झेलती रही है। इस बजट में सरकार ने नई बसें तो खरीदने की बात की है। दिल्ली की सड़क पर 11 हजार बसों की डिमांड जल्द पूरी करनी होगी। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए भी बजट में ठोस विजन नहीं दिख रहा है।

(अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ रामेश्वर चेचानी से संवाददाता नवनीत शरण की बातचीत के आधार पर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed